फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में गोरखपुर को देश में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से 10 लाख की आबादी वाले निगम की श्रेणी में मिला है पुरस्कार
विज्ञापन

गारबेज फ्री सिटी में फाइव स्टार रेटिंग, सफाई मित्र सुरक्षित शहर में भी देश में तीसरा स्थान
मेयर, नगर आयुक्त ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्राप्त किया पुरस्कार
गोरखपुर। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में गोरखपुर नगर निगम को इसी श्रेणी में पहला स्थान मिला है। कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में नगर निगम को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। निगम को वाटर प्लस का भी दर्जा मिला है। साथ ही स्वच्छता मित्र सुरक्षित शहर में भी देश में तीसरा रैंक मिला है। उधर मुरादाबाद को देश में 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने गोरखपुर नगर निगम के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

नगर निगम गोरखपुर ने स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तीन से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12,500 में से 11,278 अंक (90.22 प्रतिशत) अर्जित किए हैं। नगर निगम ने वर्ष 2023 में नवां स्थान प्राप्त किया था। एक वर्ष में नगर निगम ने पांच रैंक की छलांग लगाई है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में गोरखपुर ने तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। 2023 में गारबेज फ्री सिटी में निगम को थ्री स्टार रेटिंग मिली थी। जबकि, इस बार फाइव स्टार रेटिंग मिली है। नगर निगम को वाटर प्लस मिला है जो अपशिष्ट जल के सुरक्षित निस्तारण और पुन: उपयोग में राष्ट्रीय मानकों के पालन को दर्शाता है। इसके अलावा गोरखपुर ने सफाई मित्र सुरक्षित शहर मूल्यांकन में देश भर में तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें