फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंडलस्तरीय कराटे में गोरखपुर जनपद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडीला में बुधवार को आयोजित मंडलस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गोरखपुर जिले के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। देवरिया जनपद को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गोरखपुर और देवरिया जिले के कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 17 से 20 अगस्त तक मेरठ में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूल गेम्स में गोरखपुर मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता से पूर्व गोरखपुर जनपदस्तरीय प्रतियोगिता में चौरीचौरा तहसील ने प्रथम, गोरखपुर महानगर द्वितीय, सदर पूर्वी तृतीय और बांसगांव चतुर्थ स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका जिला कराटे संघ के सचिव अभिषेक जायसवाल, कोषाध्यक्ष भागवत पटेल, अभिषेक गुप्ता आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें