गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 39 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के सीट आवंटन बुधवार देर शाम जारी कर दिए गए। शेष पांच पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीटेक, एलएलएम और एमएससी कृषि के आवंटन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी होंगे।
डीडीयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी दूसरे चरण के आवंटन परिणाम बृहस्पतिवार की सुबह से प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर देख सकेंगे। दूसरे चरण में 12,800 से अधिक अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। इनमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिन्होंने पहले चरण में आवंटित सीट को अपग्रेड करने का विकल्प चुना है। इसके अलावा पहले चरण में प्रतिभाग न कर पाने वाले या आवंटन में सीट न पा सके अभ्यर्थी भी इस चरण में शामिल हुए।