फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर ने मिर्जापुर और मुरादाबाद मंडल को हराया

विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर द्वारा आ
विज्ञापन
राज्यस्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

वाराणसी और बस्ती मंडल ने भी जीते अपने-अपने मुकाबले
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय संघ समन्वय जूनियर बालिका बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गोरखपुर मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर मंडल की टीम ने मिर्जापुर और मुरादाबाद मंडल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गोरखपुर और मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम ने मिर्जापुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 32-02 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला वाराणसी मंडल और मेरठ मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मेरठ को 50-23 से पराजित किया।
विज्ञापन

तीसरा मैच वाराणसी और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने लखनऊ को 45-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चौथा मुकाबला बस्ती मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें बस्ती की टीम ने आजमगढ़ को 16-08 अंकों से हराया।
दिन का अंतिम मैच गोरखपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने मुरादाबाद मंडल की टीम को 32-02 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

गोरखपुर और मिर्जापुर मंडल के मैच से पहले मुख्य अतिथि जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मिथलेश शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच की शुरुआत कराई। उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रवीण कुमार राय, सोनू चौरसिया, अहित प्रधाम, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें