फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कम हुई बारिश...मिली बड़ी राहत, पांच डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में दर्ज की 10.8 एमएम बारिश
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में पिछले 24 घंटे में बादल कहीं झूमकर बरसे तो कहीं रिमझिम फुहारें आईं। बारिश भले ही कम दर्ज हुई लेकिन इससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। स्थिति यह है कि तापमान सामान्य से भी 3.6 डिग्री नीचे चला गया।
बुधवार की देर शाम से देर रात तक बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह हुई बारिश ने इसे और खुशनुमा बना दिया। आसमान में बादल घिरे रहने से तापमान काफी नीचे आ गया। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। यह इसलिए अहम है, क्योंकि 10 सितंबर को तापमान अधिकतम 34.3 और न्यूनतम 26.4 था। यानी बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। आर्द्रता भी अधिकतम 97 प्रतिशत व न्यूनतम 86 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 12 से 14 सितंबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 15 से 17 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दिख सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें