फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों के देर होने से मालगाड़ियों पर पड़ा असर, प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ट्रेनों का बदला गया प्लेटफॉर्म, 47 मिनट देरी से रवाना हुई एलटीटी एक्सप्रेस
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रेनों के देरी से गोरखपुर से गुजरने वाली मालगाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को मालगाड़ियों के अधिक संख्या में पहुंचने के चलते प्लेटफॉर्म पर खड़ा करना पड़ा। इसके चलते गोरखपुर-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस को सात से बदलकर प्लेटफॉर्म दो पर भेजा गया। ट्रेन 47 मिनट देरी से रवाना हुई।
बुधवार रात आई आंधी-बारिश के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार को कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से एक से 10 घंटे देर से जंक्शन पर आईं। शुक्रवार को भी इसका असर देखने को मिला। कई ट्रेनों के देर से आने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को मालगाड़ियों के कारण गोरखपुर जंक्शन की अधिकांश लाइनें भर गईं। मजबूरी में इन्हें प्लेटफाॅर्म में खड़ा करना पड़ा। प्लेटफाॅर्म में खड़ा रहने के कारण गोरखपुर-मुबंई एलटीटी एक्सप्रेस जो प्लेटफाॅर्म सात से चलती थी, उसे प्लेटफार्म नंबर दो से चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने की दी गई सूचना
इधर, देर से आने के कारण कई ट्रेन के प्लेटफाॅर्म बदले गए। हालांकि स्टेशन में प्लेटफॉर्म बदलने की सूचना 20 मिनट पहले से प्रसारित की जाने लगी। बार-बार इसको लेकर स्टेशन में सूचना प्रसारित की गई। इससे यात्रियों को कम परेशानी हुई। स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि लाइन नंबर आठ से 18 तक कुछ काम के चलते ब्लॉक दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें