फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला : मिट्टी हटाने पर आपत्ति, न हटाओ तो जलभराव

Sat, 25 May 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोड़धोइया नाले की सफाई में चुनौतियां सामने आ रही हैं। सफाई के दौरान लोग आरोप लगा रहे हैं कि उनकी नींव के पास से मिट्टी हटाई जा रही है। इससे बरसात में मकान पर जोखिम बढ़ रहा है, जबकि यदि सफाई नहीं होगी तो मोहल्लों में जलभराव की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला निर्माण के दायरे में आए मकानों के हिस्से मुआवजा वितरण के बाद लोगों ने तोड़ लिया है। इसमें कुछ लोगों ने जागरूकता के अभाव में अपने मकान की नींव के पास मिट्टी खुद ही हटवा दी तो कुछ लोगों ने नाला निर्माण से पहले ही तीसरी मंजिल बना ली है। तीन मीटर नाला ही पक्का बनाया जा रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बरसात बाद नाला निर्माण होना है। बरसात से पहले ही राजनगर में राजेश श्रीवास्तव के मकान में दरार आ गई है। इस कारण 14 लोगों को नोटिस देकर बरसात से पहले ही मकान खाली करने के लिए कहा गया है।

जल निगम के अधिकारियों की चिंता है कि यदि जलभराव हुआ तो बशारतपुर के राजनगर, हरिसेवकपुर के साईधाम कॉलोनी, बिछिया, मैत्रीपुरम सहित कई मोहल्लों में जलभराव हुआ तो नींव कटने से कमजोर हुए मकानों को क्षति पहुंचने की आशंका है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह ने कहा कि गोड़धोइया नाला निर्माण में सभी मकानों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, सफाई में नाले के बीच से मिट्टी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें