फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के साथ मारपीट, केस दर्ज

सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय लड़की से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा। थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय लड़की से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही युवक घर में घुसकर लड़की से से छेड़खानी कर रहा था। शोर मचाने और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लड़की को पीटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लड़की की मां का आरोप है कि गांव निवासी अमित 17 सितंबर की दोपहर उनकी बेटी से छेड़खानी कर रहा था। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी उसे मारपीट कर धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों ने 22 सितंबर को गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी, गाली-गलौज, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें