फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को लेकर भिड़ीं युवती-कर्मचारी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मारपीट करती युवतियां ।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के आजादनगर के पास स्थित पेट्रोल पंप की घटना
विज्ञापन

पंप कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर युवती की तलाश कर रही पुलिस
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के आजाद चौक स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब बिना हेलमेट आई युवती को पेट्रोल देने से मना किया गया। बात इतनी बढ़ी कि स्कूटी सवार युवती और पंप पर काम करने वाली कर्मचारी भिड़ गईं। दोनों के बीच लात-घूंसे चले। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पंप कर्मचारी, भरवलिया निवासी नीशू राजभर की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में भीड़ के बीच सफेद टी-शर्ट पहने एक युवती स्कूटी से पेट्रोल लेने पहुंची। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। पंप पर काम कर रही लड़की ने उसे नियम का हवाला देते हुए पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। स्कूटी सवार युवती ने गाड़ी किनारे खड़ी की और कुछ देर बाद वापस आकर पंप कर्मचारी पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान पंप पर अफरा-तफरी मच गई और तमाशा देखने वालों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे को धमकियां देती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि स्कूटी सवार युवती की ही गलती थी, क्योंकि नियम का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। घटना की जानकारी थाने तक पहुंची। पंप कर्मचारी, भरवलिया निवासी नीशू राजभर ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें