गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ स्टेशनों पर बनेंगे, त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन की तैयारी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सभी 58 अमृत भारत स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। नए फुट ओवरब्रिज 20 फीट चौड़े होंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ रेलवे स्टेशनाें पर एफओबी बनाने की तैयारी है। त्योहार में भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग करके इसे टू लेन कर दिया जाएगा। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी होगी।
वर्तमान समय में ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर 3 से 3.5 मीटर यानी 10 फीट ही चौड़ा एफओबी है। त्योहारों में भीड़ बढ़ने पर यहां यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतें होती है। अक्सर धक्का-मुक्की की शिकायतें आती हैं और आरपीएफ को तैनात करके किसी तरह यात्रियों को निकाला जाता है। अमृत भारत में चयनित स्टेशनों पर एफओबी की चौड़ाई 6 मीटर की जा रही है। जहां पहले से ही चौड़ा एफओबी है वहां नया नहीं बनेगा लेकिन जहां एफओबी की चौड़ाई कम है वहां नए एफओबी बनाए जाएंगे।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ स्टेशन इस योजना के तहत चयनित हैं। इसमें सिद्धार्थनगर और खलीलाबाद स्टेशन पर काम पूरा हो चुका है। अब बस्ती, गोरखपुर, सलेमपुर, कप्तानगंज, भटनी और मैरवा स्टेशन पर काम होना है। यहां भी 20 फीट चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। गोरखपुर जंक्शन पर दो फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। ये एफओबी स्टेशन के पुनर्विकसित भवन के पूरब और पश्चिम छोर पर बनेंगे। इसे एल सेप में बनाकर स्काईवॉक में मिलाया जाएगा ताकि यात्री सीधे स्टेशन परिसर के बाहर निकल सकें।
एनईआर के चयनित अमृत भारत स्टेशन
मंडल संख्या
लखनऊ 22
वाराणसी 19
इज्जतनगर 17