फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा: स्थापना दिवस पर अंबुजा सीमेंट समेत कई फैक्टरियों का होगा शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
30 नवंबर को हर साल मनाया जाता है गीडा का स्थापना दिवस
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ के बाद औद्योगिक क्षेत्र के खाली प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। इस बार भी 30 नवंबर को स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी धुरियापार में अदाणी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट फैक्टरी समेत कई औद्योगिक इकाइयों की सौगात देने वाले हैं। उसी दिन गीडा प्रशासनिक भवन के पास 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रेटर गीडा के तौर पर विकसित किए जा रहे धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में हाल ही में दो बड़े उद्योगों अदाणी ग्रुप को 50 और केयान ग्रुप को 65 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री योगी गीडा दिवस पर इन मेगा प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि गीडा दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनने लगी है। मुख्यमंत्री के हाथों कई फैक्टरियों के भूमि पूजन व लोकार्पण की तैयारी है। इसके अलावा जल्द ही खाली प्लाटों के आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें