फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्यकुंड में 26 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति के निजी जमीन से काटे गए
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सिधारीपुर, सूर्यकुंड में शनिवार को निजी भूमि में खड़े 26 पेड़ भूस्वामी ने कटवा दिए। लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भूस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसडीओ वन डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि भूस्वामी ने अपने निजी भूमि में जामुन, सौगन, आम के पेड़ लगाए थे। नियमानुसार पेड़ कटाने के लिए उसने वन विभाग से अनुमति लेनी चाहिए थी। भूस्वामी ने कोई अनुमति नहीं ली थी। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने भूस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय पर्यावरण सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। सेना के मंडल अध्यक्ष मदन राजभर ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती जमीन की कीमतों के कारण बाग मालिक बिना अनुमति हरे पेड़ कटवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें