फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए : पाम पैराडाइज में सस्ते फ्लैटों की ऑनलाइन होगी लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदनों की संख्या को देखते हुए जीडीए ने ऑनलाइन लॉटरी कराने का लिया निर्णय
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लॉटरी कराने की तैयारी, सौंपेंगे प्रमाणपत्र
गोरखपुर। पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों के आवंटन को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बदलाव किया है। यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। आवेदनों की अधिक संख्या को देखते हुए प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। नवरात्र में जीडीए सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लॉटरी कराने की तैयारी कर रहा है। उन्हीं के हाथों फ्लैटों के आवंटन का प्रमाणपत्र भी सौंपा जाएगा।
पॉम पैराडाइज योजना के 120 फ्लैटों के लिए 9300 से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें लगभग 2900 आवेदन एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के लिए 6000 से अधिक आवेदन आए हैं। ईडब्ल्यूएस के 50 तो एलआईजी के 70 फ्लैट उपलब्ध हैं। फ्लैटों की कम संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही थी कि आवेदनों की संख्या भी कम हो सकती है।
विज्ञापन

इस आधार पर प्राधिकरण ने ऑफलाइन लॉटरी का निर्णय लिया था। पारदर्शिता के लिए लॉटरी के इसके लाइव टेलीकास्ट की तैयारी भी थी लेकिन आवेदनों की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक हो गई, इसलिए अब ऑनलाइन लॉटरी कराई जाएगी।
प्राधिकरण में इस समय आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। जिन्होंने गलत आय प्रमाण पत्र लगाया है या आरक्षण को लेकर सही दस्तावेज नहीं लगाए हैं, उनके फाॅर्म निरस्त कर दिए जा रहे हैं। शेष लोगों के फाॅर्म लॉटरी के लिए क्वालीफाई किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने आय प्रमाण पत्र नहीं लगाया है, उन्हें यह दस्तावेज लगाने के लिए समय देकर उनके फाॅर्म क्वालीफाई श्रेणी में रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि ईडब्ल्यूएस व एलआईजी फ्लैटों के लिए ऑनलाइन लॉटरी कराने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें