फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्ष एन्क्लेव से गुजरने वाले रास्ते को जीडीए ने कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुक्रवार को जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से गठित टीम की मौजूदगी में तारामंडल क्षेत्र स्थित गोरक्ष एन्क्लेव से होकर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया। गोरक्ष एन्क्लेव परियोजना के अंदर से लोगों ने आवागमन का मार्ग बना लिया था और इसे जारी रखने के लिए प्राधिकरण पर दबाव भी बना रहे थे।
विज्ञापन


16 जुलाई 2022 से निर्माणाधीन यह परियोजना दिसंबर में पूरी होने को है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह ने शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ मार्ग को चहारदीवारी बना कर बंद करा दिया। हालांकि, इस दौरान कोई विरोध करने नहीं आया। गोरक्ष एन्क्लेव परियोजना में अब तक स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। ब्लाॅक-बी का काम पूरा है, वहीं ब्लाॅक-ए के सातवें तल तक टाइल्स लगाने काम पूरा किया जा चुका है। 46.67 करोड़ की इस परियोजना में 2-बीएचके के 40 प्लैट, 3-बीएचके के 42 और 4-बीएचके चार फ्लैट बनाए जा रहे हैं। दिसंबर अंत तक परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें