फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गेट में जड़ा ताला, मोबाइल कराया स्विच ऑफ, अधिकारियों को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैया डिस्टिलरी पहुंची पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम, मजीठिया कोठी, चीनी मिल में तैनात सुरक्षा गार्ड रहे सक्रिय
विज्ञापन

सरदारनगर (गोरखपुर)। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए सरैया डिस्टिलरी पहुंची पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डिस्टिलरी में मौजूद अधिकारियों, सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को नजरबंद कर उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया। गेट में ताला बंद करने के साथ ही डिस्टिलरी से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर परिसर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान टीम ने डिस्टिलरी का चप्पा-चप्पा खंगाल कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया।

डिस्टिलरी में पहले से मौजूद इंडस्ट्री के कस्टोडियन श्रवण कुमार विश्नोई द्वारा सुरक्षा के लिए नामित किए गए सरदार जसवंत सिंह मौजूद रहे। जांच टीम उन्हें लेकर डिस्टिलरी में गई और उनका मोबाइल स्विच ऑफ करवा दिया। डिस्टिलरी में जांच टीम के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया। मजीठिया कोठी व चीनी मिल पर उनके सुरक्षा गार्ड काफी सक्रिय दिखे। मजीठिया कोठी और मुख्य मार्ग के गेट पर ताला लगा हुआ था। सुरक्षा में लगे मजीठिया परिवार के गार्ड एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। इस दौरान किसी के भी परिसर के भीतर आने-जाने पर रोक लगी रही।
विज्ञापन

-
टीम के साथ नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री
सूत्रों के अनुसार डिस्टिलरी के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि टीम के साथ पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी आएंगे। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद सुरक्षा गार्डाें की नजर गाड़ी पर रही, लेकिन वह विक्रम मजीठिया नहीं थे। इसके बाद टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक माह पहले भी आई थी विजिलेंस की टीम
एक माह पहले विजिलेंस की चार सदस्यीय टीम पंजाब से गाेरखपुर आई थी। उस दौरान भी टीम ने डिस्टिलरी के पुराने उत्पादन, निकासी और हिस्सेदारी से जुड़े मामले की छानबीन की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि पूर्व मंत्री की सरैया डिस्टिलरी और शुगर मिल में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसी के आधार पर पंजाब की विजिलेंस टीम यहां जांच करने आई थी।

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें