सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के दो सक्रिय गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना इसराफिल निवासी खरौरा, थाना धनौती, जिला सिवान (बिहार) है। वहीं उसका साथी और गिरोह का गुर्गा मोहम्मद सलीम निवासी खरौरा, थाना धनौती, जिला सिवान (बिहार) है। दोनों पर आरोप है कि ये लोग संगठित गिरोह बनाकर गोवध और पशु क्रूरता जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते थे।
पुलिस का कहना है कि इसराफिल के खिलाफ अब तक चौरीचौरा, लार और मईल थाने में तीन केस दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद सलीम के खिलाफ चौरीचौरा थाने में एक केस दर्ज है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है ताकि गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।