फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, भिजवाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त 2023 में 12 लाख में नकली सोने के 109 सिक्के बेचने के आरोप में गया था जेल
विज्ञापन


नवंबर माह में बेलघाट पुलिस ने आरोपी रतनलाल पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की थी कार्रवाई
गोरखपुर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी रतन लाल चौहान को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वर्ष 2023 में करीब 12 लाख रुपये के नकली सोने के 109 सिक्के बेचने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। नवंबर 2024 में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसने हाईकोर्ट की शरण ली तो 60 दिन का स्टे मिला। स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद से वह भागा हुआ था।
सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बांसगांव के पीड़िया गांव निवासी रतन लाल चौहान को उरुवा थाना क्षेत्र के यशवंतपुर से पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में रतनलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर खजनी थाने के एक आभूषण व्यवसायी को नकली सोने के 109 सिक्के बेच दिए थे। दुकानदार से उसने 12 लाख रुपये लिए थे। दुकानदार ने सिक्के की जांच कराई तो वह नकली निकला था। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर रतन लाल समेत उसके छह साथियों पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब उसका आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके ऊपर खजनी व बांसगांव में छह मामले दर्ज मिले थे। उसके गिरोह की कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्तता गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें