एम्स पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के केस में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर। संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एम्स पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्स के केस में तीन वांछितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एम्स क्षेत्र कुसम्ही बाजार रुद्रापुर के पंकज जायसवाल, इसके छोटे भाई पवन जायसवाल उर्फ छोटू और चौरीचौरा के फुटहवा शत्रुघ्नपुर निवासी राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई। तीनों से पूछताछ कर पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह का सरगना संजय जायसवाल है। वह अपने छोटे भाई पवन और अन्य आरोपी राजकुमार के साथ मिलकर जमीन का काम करता है। बीते दिनों धोखाधड़ी कर एम्स क्षेत्र के एक पीड़ित की जमीन का बैनामा कराने के नाम पर रुपये लेकर हड़प लिए थे। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि पंकज जायसवाल पर गुलरिहा, एम्स और चौरीचौरा थाने में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में छह केस दर्ज हैं। इसी तरह पवन जायसवाल उर्फ छोटू पर तीन और पवन जायसवाल पर चौरीचौरा व एम्स थाने में छह केस दर्ज हैं।