फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगहा ब्लाइंड मर्डर : युवती को मारने के बाद शव के सिर को कूचकर मिटाई गई थी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा में हाईवे के पास छह फरवरी को हत्या कर फेंका मिला था युवती का खून से सना शव, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जहर से मौत की आशंका जताई, पुष्टि के लिए फाॅरेंसिक लैब भिजवाया विसरा
गोरखपुर। गगहा इलाके में छह फरवरी को 24 वर्षीय युवती का सिर कूचा हुआ अर्धनग्न शव मिला था। उसकी हत्या सिर कूचकर या फिर किसी धारदार हथियार से हमला करके नहीं की गई थी, बल्कि पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने शव के साथ यह बर्बरता की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत का कारण जानने के लिए विसरा प्रिजर्व करके फाॅरेंसिक लैब जांच के लिए भिजवाया है।
गगहा पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने जहर देकर युवती की हत्या करने की संभावना जाहिर की है। शरीर पर मिले कई गंभीर चोट से मौत होना नहीं बताया है। शव फेंकते समय पहचान छिपाने के लिए बर्बरता पूर्वक उसका सिर कूचा गया और हाथ भी काटने की कोशिश की गई। यही वजह से कि घटना के तीन माह बाद भी युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या किस तरह हुई, विसरा जांच के बाद इसका पता चला जाएगा। युवती के शव की पहचान कराने के लिए गोरखपुर मंडल के साथ ही अन्य राज्यों में भी उसकी फोटो भेजी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

1800 वाहनों की जांच में भी नहीं मिला सुराग
युवती के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने गगहा मार्ग से पांच फरवरी की रात 11 बजे से अगले दिन भोर में चार बजे तक गुजरने वाली गाड़ियों का आंकड़ा सीसीटीवी कैमरे की मदद से जुटाया है। इन पांच घंटों में घटनास्थल से सटे हाईवे से 1800 वाहन गुजरे थे। तीन कैटेगरी में बांटकर पूर्वांचल, पश्चिम यूपी और दूसरे राज्यों की गाड़ियों का अलग-अलग डाटा बनाया था। इसके बाद सर्विलांस से गाड़ी मालिकों का सीडीआर निकलवाया गया, साथ ही एक-एक करके पुलिस टीम गाड़ी मालिकों से कॉल कर पूछताछ भी की, लेकिन इस घटना से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लगा। गगहा क्षेत्र के सिलनी पुलिया के पास हाईवे पर शव मिला था। इसके दोनों तरफ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन इससे भी सफलता नहीं मिली।
युवती के हाथ में बंधा था कलावा
युवती आसमानी जींस पैंट और नीले रंग का शाॅर्ट मोजा पहनी हुई थी, उसके बाएं पैर में काला धागा और दाहिने हाथ में लाल रंग का कलावा बंधा हुआ था। उसने नीला व काला धारीदार स्वेटर पहन रखा था जो घसीटते समय निकल गया था।
विज्ञापन

-

कोट-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए फाॅरेंसिक लैब भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि युवती की चोट से मौत नहीं हुई है। इस केस की विवेचना जारी है, युवती की पहचान के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें