फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अकटहवा पुल गैंगवार... थाना प्रभारी के बाद अब सीओ कैंपियरगंज बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अकटहवा पुल पर हुए गैंगवार के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर पीपीगंज को लाइनहाजिर कर दिया था। अब वहां के सीओ विवेक तिवारी का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। पुलिस अधिकारी इसे रूटीन प्रक्रिया कह रहे हैं लेकिन इस बदलाव को अकटहवा गैंगवार की घटना के बाद उपजे असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी राजकरन नय्यर ने शनिवार को दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कैंपियरगंज के सीओ रहे विवेक तिवारी को सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह को अब सीओ कैंपियरगंज बनाया गया है। नवागत सीओ मनीष शर्मा को सीओ चौरीचौरा की जिम्मेदारी दी गई है।
बीते सोमवार को अकटहवा पुल पर हुए गैंगवार के बाद पुलिस ने घटना में शामिल रेड गैंग व एके 47 गैंग के चार आरोपियों पीपीगंज के भवनपुरवा अकटहवा टोला निवासी रामअनुज, महराजगंज के पनियरा नरकटहा निवासी प्रदीप यादव, पनियरा के डोमरा अकटहवा टोला निवासी अंकित निषाद और शिव नारायण साहनी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया था। पुलिस भागे हुए अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गैंगवार की आंच लखनऊ तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों गैंग के 35 बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इसमें 15 को नामजद और 25 को अज्ञात आरोपी बनाया गया था। इधर, एसएसपी राज करन नय्यर ने बीते 29 अक्तूबर को आरोपी पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी प्रभु दयाल को लाइन हाजिर कर दिया था।
पुलिस सूत्राें के अनुसार, पिछले तीन दिन में गैंगवार में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर शनिवार को सीओ कैंपियरगंज विवेक तिवारी को वहां से हटाकर ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इस संबंध में एसएसपी राजकरन नय्यर ने रूटीन बदलाव की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें