फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सऊदी अरब से ससुर बनकर जालसाजों ने युवक से वसूल लिए दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाने में जहनी के हैदर अली ने केस दर्ज कराया
विज्ञापन

गोरखपुर। सऊदी अरब में रहने वाले चचेरे ससुर के फर्जी फेसबुक मैसेंजर के जरिये जालसाजों ने दामाद से दो लाख रुपये वसूल लिए। युवक ने सास से बात की तो जालसाजी की बात पता चली। खजनी क्षेत्र के सरैना गांव निवासी हैदर अली ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हैदर अली ने बताया कि 27 सितंबर को फेसबुक पर चचेरे ससुर साहब अंसारी का फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर संदेश आया कि भारत चार दिन में वापस आ रहा हूं। कुछ लाना है तो बताओ। मना किया तो फिर संदेश लिखकर आया कि कुछ पैसे अमानत के तौर पर भेज रहा हूं। वापस आने पर ले लूंगा। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर मांगा तो दे दिया। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि ट्रेवल्स एजेंसी के बंदे ने पकड़ लिया है। जिसका मालिक अबु बकर है। इसके बाद उसका नंबर दिया। नंबर पर कॉल कर बात की तो अबु बकर ने बताया कि साहब अंसारी दो लाख रुपये लिए हैं। सऊदी अरब में ऑनलाइन केस भी किया है। रुपये नहीं मिलने पर साहब अंसारी को यहां पर छह महीने सजा काटनी पड़ेगी। हैदर अली ने बताया कि इसके बाद दो लाख रुपये अबू बकर के दिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद सास को कॉल कर सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। वो तो काम कर रहे हैं। अभी उनसे बात हुई है। दोबारा सभी नंबर स्वीच ऑफ बताने लगे। इस पर जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट-
अंजान नंबरों से कोई रिश्तेदार बनकर कॉल करे तो तत्काल क्रॉस चेक करें। रिश्तेदार को कॉल कर उनसे पूछें, सही बात सामने आ जाएगी। सोशल मीडिया पर रिश्तेदार या दोस्त का फोटो लगाकर जालसाज ऐसे मैसेज करते हैं, इसमें कभी फंसना नहीं चाहिए।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें