फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोलकाता एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस पर पकड़ा गया जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लेकर आ रही पिपराइच पुलिस
विज्ञापन

फर्जी तरीके से जमीन बेचने में केस दर्ज होने पर भाग गया था बैंकाक
गोरखपुर। पिपराइच में फर्जी तरीके से जमीन बेचने के आरोपी राम बेलास गुप्ता को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। केस दर्ज होने के बाद बैंकाक भाग चुका जालसाज दिव्यनगर निवासी राम बेलास गुप्ता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। दो दिन पहले एयरपोर्ट सिक्योरिटी टीम ने आरोपी को पकड़कर पिपराइच पुलिस को सूचना दी। थाने की एक टीम कोलकाता पहुंची और चौबीस परगना कोर्ट में पेश कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे गोरखपुर लौट रही है।

पिपराइच थाना क्षेत्र के चौरी निवासी चंद्र प्रताप सिंह ने गलत चौहद्दी डालकर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए एम्स थाना क्षेत्र के महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक दिव्यनगर निवासी राम बेलास गुप्ता उसके भाई हरिकेश गुप्ता और बांसगांव कस्बा निवासी हरेंद्र कुमार सिंह पर अप्रैल 2024 में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होते ही राम बेलास बैंकाक भाग गया था। वहीं पुलिस ने उसके भाई हरिकेश और हरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
विज्ञापन

रामबेलास की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था और उसके विदेश भागने की जानकारी के बाद लुक आउट नोटिस भी जारी कराया था। वह जैसे ही कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा लुक आउट नोटिस जारी होने की वजह से सुरक्षा कर्मियों ने उसे ट्रेस कर लिया और हिरासत में लेने के बाद गोरखपुर जिले की पिपराइच थाने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

-
कोट
अप्रैल 2024 में दर्ज जालसाजी के केस में रामबेलास आरोपित था। विवेचना में पता चला कि वह बैंकाक भाग गया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने के साथ ही लुक आउट नोटिस जारी कराया गया था। दो दिन पहले जैसे ही कोलकता एयरपोर्ट पर लैंड किया वह पकड़ा गया। पिपराइच पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही है।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें