फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर साढ़े आठ लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर सीओ गोला के निर्देश पर बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के घोसी कस्बा निवासी अर्जुन सोनकर से जुड़ा है। अर्जुन ने शिकायत में बताया कि गोला बाजार निवासी बाबूलाल सोनकर पीएसी सीतापुर 27वीं बटालियन दल-ए में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाबूलाल ने अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि रुपये खर्च करने पर नौकरी पक्की है, वरना पूरी उम्र फार्म भरते रह जाओगे।
विश्वास दिलाने के लिए बाबूलाल ने अपने बेटे अखिलेश सोनकर का ग्रुप-सी पद पर नियुक्ति पत्र भी दिखाया। उस पर भरोसा कर अर्जुन ने उसे 8.5 लाख रुपये दे दिए। बाद में जांच में पता चला कि अखिलेश बेरोजगार है और नियुक्ति पत्र फर्जी है। जब अर्जुन ने रुपये वापस मांगे तो बाबूलाल ने दिसंबर 2024 तक लौटाने का वादा किया। तय समय पर पैसा न मिलने पर जब अर्जुन सबूत लेकर उनके घर गया तो पिता-पुत्र ने धमकी दी। बड़हलगंज थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें