फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिजिटल बिजनेस के नाम पर लाखों की ठगी, निवेशकों ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

सहजनवां। डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट निर्माण और ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सहजनवा थाने में क्षेत्र के कई लोगों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों में रामकेश मौर्य, विशाल गुप्ता, मोनू मौर्य, शिवदास गुप्ता, राजेश धर दूबे, रामू गुप्ता, बृजेश कुमार, विजय कुमार मौर्य, सुधीर पांडेय, शत्रुघ्न गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि पुलिस लाइंस बिलासपुर (छत्तीसगढ़) और हाटा (कुशीनगर) के तीन लोगों ने मिलकर उन्हें डिजिटल एप्लीकेशन, वेबसाइट डेवलपमेंट और ऑनलाइन ट्रेडिंग बिजनेस में निवेश करने का लालच दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने टीडीएस साल्यूशन नाम से एक खाता खोलकर लोगों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम ली। किसी ने 50 हजार तो किसी ने एक से चार लाख तक निवेश किया। वादा किया गया था कि निवेश के बदले उन्हें सॉफ्टवेयर, वेबसाइट और डिजिटल मार्केटिंग ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

निवेश के बाद न कोई वेबसाइट बनी न ट्रेनिंग हुई। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि रकम स्कीम में निवेश की गई है, छह महीने बाद चेक से लौटाई जाएगी। अब चार अक्तूबर से उनका मोबाइल और दफ्तर बंद है।
सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोप सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें