फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से 25 लाख की जालसाजी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की जमीन बेचकर फरार होने वाली थी आरोपी आनंद शर्मा की मां, मोलभाव करते समय ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

आरोपी की मां को लेकर पिपराइच थाने में 30 से अधिक संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लगाया आरोप
पिपराइच। तलुआबाद गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 30 से अधिक महिलाओं से दुकान-मकान के साथ ही नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। रविवार को महिलाओं और उनके परिवार के लोगों ने पिपराइच थाने में पहुंचकर गांव के ही व्यवसायी आनंद शर्मा पर जालसाजी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया है।


थाना क्षेत्र के तलुआबाद गांव की महिलाएं और उनके साथ बहुत सारे लोग रविवार को आरोपी आनंद शर्मा की बुजुर्ग मां को लेकर रविवार को थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि आनंद फर्नीचर व्यवसायी है और उसने महिलाओं का एक समूह बनवाकर उनके खाते से रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। कुछ लोगों से फर्नीचर बनाने के लिए तो कई लोगों को अलग-अलग विभाग में नौकरी दिलाने, संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 25 लाख रुपये लेकर गांव से भाग गया है। वह पादरी बाजार के मकान में परिवार समेत रहने लगा है।
विज्ञापन

उसने जब गांव का मकान बेचने का प्रयास किया तब धोखाधड़ी की भनक हम लोगों को लगी है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पादरी बाजार वाले मकान में जाने पर पूरा परिवार मार-पीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की मां रविवार को गांव का मकान खरीदारों को दिखाने आई, तब ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। थाने में ग्रामीणों ने तलुआ बाद गांव के राम अचल अग्रहरि, लालती, प्रमिला, मालती मंजू, दिवाकर, बीरेंद्र समेत 33 अन्य को गवाह बनाकर साक्ष्य के साथ तहरीर दी है।
कई गांव में ठगी जा चुकी है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के रुपये पर ठगों की नजर रहती है। पिपराइच से पहले भी हरपुर-बुदहट, गगहा, बड़हलंगल समेत कई गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के रुपये हड़पने का मामला सामने आ चुका है। हरपुर-बुदहट के गांव में 40 से अधिक महिलाओं के नाम पर लोन लेकर एक महिला संचालक भाग गई थी। इसके बाद गांव की महिलाओं के घरों पर कई बैंकों के अधिकारी लोन की वसूली के लिए पहुंचने लगे। तब महिलाओं के धरना-प्रदर्शन करने पर हरपुर-बुदहट थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन


वर्जन



पीड़ित महिलाओं की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर आनंद शर्मा के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व्यवसायी से भी पूछताछ की जाएगी। जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें