फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिलाओं को ज्यादा कर्ज दिलाने का झांसा देकर 1.29 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां के पिपरा गांव की महिला फील्ड ऑफिसर के विरुद्ध केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। धानी कस्बे में एक फाइनेंस कंपनी की महिला फील्ड ऑफिसर प्रिया ने अधिक लोन दिलाने का झांसा देकर 68 महिलाओं से धोखाधड़ी की। 24 अप्रैल 2024 को 1.29 लाख रुपये लेकर भाग गई। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर नौ पिपरा, सहजनवां निवासी प्रिया के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन


धानी कस्बे में मित्रता इन्क्लूसिव फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड कंपनी की शाखा है। यहां से क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने जरूरत के अनुसार कर्ज ले रखा है। समय-समय पर इनसे किस्तों में ऋण की वसूली की जाती है। करीब एक साल पहले मित्रता इन्क्लूसिव फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड कंपनी की शाखा धानी बाजार में महिला फिल्ड ऑफिसर प्रिया काम करने आई। कर्ज लेने वाली महिलाओं से किस्त वसूलने पहुंची तो आरोप है कि रकम जमा कराने के बजाय, महिलाओं को अधिक रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा दिया। महिलाओं से रकम वसूल कर रफूचक्कर हो गई। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिया के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें