फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किन्नर बन घरों में लूट करने वाली महिलाएं गिरफ्तार, पहले श्राप देने के डर से डराया..फिर की लूट

Mon, 30 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

तीनों की पहचान मऊ जिले के घुटमा थाना के रानीपुर निवासी तस्लीम अहमद, अमराना और सजबुननिशा के रूप में हुई। बेलूडीहा की रहने वाली सुनीता देवी और दीपिका पांडेय 23 जून को घर पर बच्चों के साथ अकेली थीं। सुबह 11 बजे के करीब सात की संख्या में खुद को किन्नर बताते हुए महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन
किन्नर बनकर लूट करने वाले गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव। बेलूडीहा के दो घरों में 23 जून को घुसकर महिलाओं के जेवर व नकदी लूटकर भागने वाली दो महिलाओं और एक पुरुष को बांसगांव पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह किन्नर बनकर घरों में लूटपाट करते थे। 23 जून की घटना में केस दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में थी।
विज्ञापन


तीनों की पहचान मऊ जिले के घुटमा थाना के रानीपुर निवासी तस्लीम अहमद, अमराना और सजबुननिशा के रूप में हुई। बेलूडीहा की रहने वाली सुनीता देवी और दीपिका पांडेय 23 जून को घर पर बच्चों के साथ अकेली थीं। सुबह 11 बजे के करीब सात की संख्या में खुद को किन्नर बताते हुए महिलाएं पहुंचीं।

इनमें तीन सुनीता के घर के अंदर और चार पड़ोस की दीपिका के घर में घुस गईं। सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अंदर घुसने के बाद तीनों ने श्राप देने की धमकी देते हुए उन्हें डराया। इसके बाद हाथ से सोने की अंगूठी और बेटी के कान से सोने का कुंडल लेकर भाग गईं। जाते समय तीनों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो अनिष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


दीपिका ने पुलिस को बताया कि उनके घर से पति का ब्रेसलेट व सोने की अंगूठी व चांदी का कड़ा लेकर वह भाग गई थीं। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी कुंडल, एक मोबाइल फोन, 1070 रुपये नकदी और बोलेरो बरामद हुआ है। तीनों से पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें