फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्हाट्सएप पर लिंक भेज पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 11.53 लाख की जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के विनायक नगर काॅलोनी निवासी विवेक पाल ने पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में फंसकर 11.53 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाजी का अहसास होने पर साइबर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। ऑनलाइन जालसाजी की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी कैंट फुलवरिया वार्ड नंबर तीन के मूल निवासी विवेक पाल विनायक नगर में किराए के घर में रहते हैं। विवेक पाल ने तहरीर में बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। मैंने हां कर दिया तो दूसरा मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गया। जालसाज ने बताया कि इलेिक्ट्रकल प्रोडक्ट ट्रेनिंग की जॉब है। आठ दिसंबर को व्हाट्सएप पर एक पोर्टल का यूआरएल भेजा गया। इसके बाद नौकरी करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। जालसाजों ने एक लिंक भेजकर धोखे से 11.53 लाख रुपये जमा कर लिए। जालसाजी का अहसास होने पर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें