फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर खड़े ट्राले में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्राला, ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर सोमवार भोर में डवरपार के पास खड़े ट्राले में पीछे से दूसरा ट्राला भिड़ गया। इसमें एक चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान महराजगंज के तरकुलवा के राजकुमार के रूप में हुई। बेलीपार पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बेलीपार के डवरपार में दो दिन पहले गलत लेन से आ रहे ट्रक और ट्राला में टक्कर हो गई थी जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया था। लेकिन दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को फोरलेन से नहीं हटवाया गया। इसी बीच रविवार को बड़हलगंज की तरफ से आ रहा ट्राला खड़े ट्राले के पीछे टकरा गया। इसमें चालक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार ट्राला लेकर बिहार के बक्सर गए थे। वहां से गोरखपुर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई और पुलिस प्रशासन अगर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटवा देता तो दुर्घटना नहीं होती। चालक की जान भी बच जाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें