फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवती पर जानलेवा हमले में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था केस
विज्ञापन

सरदारनगर। सरैया क्षेत्र में रविवार को एक युवती के घर पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बीते शनिवार को मनबढ़ों ने इलाके की रहने वाली युवती के घर पर पटाखे फोड़ने के साथ ही दरवाजा तोड़ दिया था। युवती ने जब इसकी शिकायत की तो मनबढ़ों ने उसके घर पर पथराव करते हुए जान से मारने का प्रयास किया था। शिकायत पर वहां पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था। इसमें दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में युवती की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ पथराव, जान से मारने का प्रयास, बलवा और तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में चार नामजद और 16 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में सरैया निवासी रोहन, रीता देवी, मालती देवी और आमकोल निवासी विशाल यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें