फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बोलेरो की टक्कर से एंबुलेंस चालक समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र में महराजगंज-गोरखपुर फोरलेन पर अतरवलिया गांव के पास भटहट चौकी के पास रविवार को बोलेरो ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एंबुलेंस चालक विश्वविजय सिंह, महराजगंज के रामप्रीत, उनकी पत्नी शांति देवी और कमलेश शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना के समय एंबुलेंस महराजगंज से बीआरडी मेडिकल कॉलेज मरीज लेकर जा रही थी। चालक ने बताया कि गोरखपुर से आ रही बोलेरो ने अचानक डिवाइडर पार कर दाहिने लेन में प्रवेश कर एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। भटहट चौकी इंचार्ज विवेक सिंह ने बताया कि फोरलेन के कुछ हिस्सों में बालू लदा ट्रक खड़ा होने से वाहन चालक को विपरीत दिशा दिखाई नहीं देती। पिछले एक साल में इसी कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने ट्रकों को हटाने के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें