फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति समेत चार पर हत्या कर शव जलाने का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

कैंपियरगंज। क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को जला देने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पति सुनील शर्मा, ससुर मोहन, जेठ अनिल शर्मा एवं ननद रीता देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी गंगा सागर ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि उनकी बेटी साधना शर्मा की शादी कैंपियरगंज क्षेत्र के अलगटपुर गांव के टोला गुलरिहा के सुनील शर्मा से अप्रैल 2021 में हुई थी। आरोप है कि बेटी के पति सुनील शर्मा, ससुर मोहन, जेठ अनिल शर्मा एवं ननद रीता देवी ने साजिश के तहत एक जुलाई की रात में गला दबाकर मार दिया और शव को चुपके से जला दिया। आए दिन यह सब लोग उनकी पुत्री से मोटरसाइकिल व रुपये की मांग करते रहते थे। गांव के लोगों की सूचना पर बेटी की हत्या का पता चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें