फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच तक बनेगा फोरलेन, रिंग रोड भी होगा, सात मिनट में पहुंचेंगे गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीएम योगी ने कहा कि जब वोट सही जगह पड़ता है तो विकास, सुरक्षा, सम्मान की चिंता नहीं करनी पड़ती है। पिपराइच क्षेत्र में दो फोरलेन बनने जा रहा है। यहां से गोरखपुर पहुंचने में केवल सात मिनट लगेंगे। कस्बे में ऐसा ओवरब्रिज बनना है, जिससे न तो हनुमान जी का मंदिर प्रभावित होगा और न ही किसी को कोई और दिक्कत होगी।
विज्ञापन

अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार बनी तो आज देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है जबकि सपा की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। आज हर गरीब का पक्का मकान और शौचालय बन गया है। कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस के लिए लाठी पड़ती थी और अब यूपी में होली-दिवाली में रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना चालू हो गया है। आयुष विश्वविद्यालय बन गया है। पिपराइच से गोरखपुर तक फोरलेन बन रहा है। इसके अलावा रिंग रोड भी पिपराइच से होकर गुजर रही है। ऐसे में यहां से गोरखपुर तक केवल सात मिनट में लोग आएंगे-जाएंगे। सीएम ने कहा कि किसी के बहकावे में मत आना। जमीनों का उचित मुआवजा मिलेगा।
-
इधर रामलला विराजमान हुए, उधर माफिया का राम नाम सत्य हो गया
पिपराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर से राम मंदिर के आंदोलन की शुरुआत हुई और 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है। एक तरफ रामलला विराजमान हो गए हैं। दूसरी तरफ माफिया का राम नाम सत्य होने लगा है।
अब तो हर जगह लोग यही कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिधर देखो विकास ही विकास नजर आता है। पिपराइच एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां दो विश्वविद्यालय हैं, आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय। आयुष विश्वविद्यालय के सामने तो दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालय फेल नजर आएंगे। जिस बंद चीनी मिल को सपा बेचना चाहती थी, उसे बचाने के लिए हम लोग आंदोलन करते थे। अब वह प्रदेश की बेहतर चीनी मिलों में शामिल होकर चल रही है।
सीएम ने कहा कि गोरखपुर में सिर्फ जीत नहीं बल्कि रिकार्ड जीत होनी चाहिए। इसके लिए हर व्यक्ति को अगले सात दिनों में हर दिन 10 परिवारों से संपर्क कर मतदान कराने के लिए प्रेरित करना है। उन्हें मतदान के दिन बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आपकी है।
इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जनार्दन, संयोजक निरंकार त्रिपाठी, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह, सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल, टाउन एरिया चेयरमैन संजय मद्धेशिया, राधेश्याम सिंह, महंथ सिंह, वीरेंद्र पाठक, संघर्ष मणि उपाध्याय, आनंद शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें