फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : उद्घाटन मुकाबले में कश्मीर ने यूपी छात्रावास को 4-0 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नॉवेल्टी कश्मीर की टीम ने उत्तर प्रदेश संयुक्त छात्रावास की टीम को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बना ली।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला करीब 20 मिनट तक काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमें गोल के लिए मशक्कत कर रही थीं। पहले हॉफ के 25वें मिनट में कश्मीर के साहिल ने मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद यूपी की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुई। दूसरे हाॅफ में कश्मीर की ओर से हैदर ने 48वें मिनट व 83वें मिनट में दो गोल दाग दिए।
85वें मिनट में कश्मीर के ही ओवैश ने एक गोल कर मैच को यूपी से दूर कर दिया। यूपी संयुक्त छात्रावास को गोल के कई मौके मिले, लेकिन वह असफल रहा।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि नगर निगम के उपसभापति धर्मदेव चौहान ने गुब्बारे छोड़कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष मनीष सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, जिला फुटबाल संघ के सचिव मो हमजा, आरएसओ आले हैदर, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बीएन मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की टीम ने मैदान में बहाया पसीना : ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। पहले दिन उद्घाटन मुकाबला खत्म होने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने रीजनल स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।
टीम के खिलाड़ियों ने घंटों प्रैक्टिस की और मुकाबले के लिए अपनी तैयारियां परखीं। कोच की मौजूदगी में प्रतिद्वंदी टीम को मात देने के लिए खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट व ग्राउंड के बीच में रणनीति बनाकर अभ्यास किया। ,
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें