फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के बाद एचआईवी संक्रमित हो गई दुल्हन, पति ने तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र में शादी के नौ माह बाद जांच में दुल्हन एचआईवी संक्रमित मिलने पर पति ने रिश्ता तोड़ लिया। मंगलवार को दहेज में लिए सामान को लड़का पक्ष के लोग लौटा रहे थे तो इसी दौरान विवाद हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। खोराबार पुलिस का कहना है कि जानकारी है, अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार के एक युवक की शादी सात मार्च 2024 को कुशीनगर जिले की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अचानक युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। गोरखपुर में दवा कराने पर भी दिक्कत दूर नहीं हुई। तब पति ने लखनऊ ले जाकर इलाज कराया। वहां जांच के दौरान युवती एचआईवी संक्रमित मिली। इसके बाद युवक और उसके घरवालों ने रिश्ता तोड़ दिया। दोनों परिवार के बीच समझौता हुआ, इसके बाद दहेज में दिया गया सारा सामान लेने खोराबार स्थित युवक के घर लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। इस दौरान कहासुनी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के रिश्तेदार दो युवकों को पीट दिया। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें