फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम की पहल पर सहजनवां में बनेगा फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री से मिले सासंद और विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा पत्र
विज्ञापन

सांसद रवि किशन और विधायक प्रदीप शुक्ल ने की मुलाकात, सहजनवां क्षेत्र को जाम से राहत दिलाने की मांग
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से सहजनवां में फ्लाईओवर बनेगा। इसको लेकर सदर सांसद रवि किशन शुक्ल व सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। हाईवे पर बोक्टा से सहजनवां तक फ्लाईओवर बनाने के लिए पत्रक भी सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही मांग पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
सांसद व सहजनवां विधायक ने केंद्रीय मंत्री को पत्रक सौंपकर बताया कि गोरखपुर के सहजनवां में पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र गीडा बसा हुआ है। हाईवे के दोनों तरफ कई डिग्री काॅलेज, महिला डिग्री काॅलेज, सहजनवां बाजार, ट्रांसपोर्टनगर, अनेक बड़े होटल, मिनी स्टेडियम और अटल आवासीय विद्यालय आदि स्थित हैं। इसके कारण प्रतिदिन लाखों लोगों का आवागमन रहता है। यहां अनेक बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-22 में ट्रांसपोर्टनगर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण हमेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी दिनों से जीरो प्वाइंट से सहजनवां तक सभी कट बंद होने से स्थानीय व बाहरी लोगों व शिक्षक एवं छात्रों को आठ-दस किलोमीटर घूमकर लेन बदलना पड़ता है। परिवहन मंत्री ने जल्द उनकी मांग पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें