फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बामत माता मंदिर में घुसा रोहिन नदी के बाढ़ का पानी

विज्ञापन
जंगल कौड़िया क्षेत्र के उत्तरासोत गांव के सामने हो रहा कटान।
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्थित है मंदिर
विज्ञापन

महेसरा ताल रोहिन नदी से जुड़े होने के कारण मंदिर जलमग्न
जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर मानीराम के पास स्थित बामत माता (समय माता) मंदिर बाढ़ की चपेट में आ गया है। महेसरा ताल के किनारे स्थित मंदिर रोहिन नदी से जुड़े ताल के कारण जलमग्न हो गया है। रोहिन नदी के ऊफान पर आने से ताल का जलस्तर बढ़ गया, जिसका असर सीधे मंदिर परिसर पर पड़ा। बाढ़ के कारण मंदिर में प्रवेश कठिन हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों चिंतित हैं।
बहबोलिया गांव के पास भी कटान कर रही राप्ती नदी
कैंपियरगंज। रिगौली-बेलसर बांध पर बहबोलिया गांव के सामने राप्ती नदी कटान करते हुए बंधे के करीब पहुंच गई है। बहबोलिया, रिगौली और मिरिहिरिया गांव के लोगों सहित बगल के गांव लोग दहशत में हैं। कटान की सूचना क्षेत्रीय विधायक फतेहबहादुर सिंह को दी। विधायक ने संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करके मौके का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। विधायक प्रतिनिधि शमशेर सिंह, प्रमुख अश्वनी जायसवाल आदि ने कटान के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मैभरा गांव में घुसा राप्ती का पानी, झाझा शिव गांव में कटान तेज

चिल्लूपार/बड़हलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू और राप्ती नदियों की बाढ़ से हालात बिगड़ने लगे हैं। इलाके के मैभरा गांव में घुसा राप्ती नदी का पानी घुस गया है। वहीं, झाझाशिव गांव में कटान तेज है। करीब तीन दर्जन गांव बाढ़ से घिरकर टापू बन गए हैं। दो दिनों के भीतर डेरवा के झाझा शिव गांव में आठ बीघा कृषि योग्य जमीन कटकर सरयू नदी में समा चुकी है। मैभरा गांव में सुदर्शन साहनी, शकुंतला देवी,राम अशीष, संगम, मुन्नी देवी आदि के घरों में पानी घुस गया है। बीते 24 घंटे घंटे में राप्ती 11 सेंटीमीटर बढ़ी है। नदी खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि बरहज गेज पर सरयू नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर घटा है, लेकिन खतरे के निशान से 95 सेटींमीटर ऊपर प्रवाहित हो रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने ज्ञानकोल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बचाव में तेजी लाने को कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें