फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग: उद्घाटन मैच के पहले ही फ्यूज हो गई फ्लड लाइट...अंधेरे में सांसद ने की बैटिंग

Sun, 22 Dec 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

सांसद रवि किशन शुक्ल को मैच का उद्घाटन करना था। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद जब फ्लड लाइट्स नहीं बनीं तो उन्होंने अंधेरे में ही बैटिंग कर शुभारंभ कर दिया। पहला मैच मराठा लायंस और लखनऊ वॉल्वस के बीच होना था। स्टेडियम में अंधेरा होने के चलते आधे घंटे तक मैच रुका रहा। दर्शक मैच का शुरू होने का इंतजार करते रहे। जब लाइट जली तब मैच शुरू हुआ।
विज्ञापन
बैटिंग करते सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग का आगाज शनिवार को हो गया। उद्घाटन के समय फ्लड लाइट ही खराब हो गई जिसकी वजह से मैच शुरू होने में आधे घंटे की देरी हो गई। उद्घाटन के दौरान सांसद रवि किशन और एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने अंधेरे में बैटिंग-बालिंग कर औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर असित के साथ सांसद रवि किशन मंच साझा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दर्शक मैच शुरू होने का इंतजार करते रहे। आधे घंटे बाद जब लाइट बनी और उजाला हुआ, तब जाकर मैच शुरू हो सका। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित टेनिस बॉल सर्किल क्रिकेट लीग के शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड गायक आसित त्रिपाठी ने अपनी गीतों से समा बांधा।

एमएलसी धर्मेंद्र सिंह बैटिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सांसद रवि किशन शुक्ल को उद्घाटन करना था। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद जब फ्लड लाइट्स नहीं बनीं तो उन्होंने अंधेरे में ही बैटिंग कर शुभारंभ कर दिया। पहला मैच मराठा लायंस और लखनऊ वॉल्वस के बीच होना था। स्टेडियम में अंधेरा होने के चलते आधे घंटे तक मैच रुका रहा। दर्शक मैच का शुरू होने का इंतजार करते रहे। जब लाइट जली तब मैच शुरू हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर असित - फोटो : अमर उजाला
ये टीमें कर रहीं प्रतिभाग
प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें अयोध्या किंग्स, गोरखपुर थलाइवास, काशी गंगेश, देवरिया डॉल्फिन, प्रयागराज परिवार पैंथर, लखनऊ वॉल्व्स, वाराणसी योद्धा, तमिल टाइगर्स, गुजरात ग्लेडिएटर, मराठा लायंस, राजस्थान बुल्स और हैदराबाद वॉरियर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें