फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नहर में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला थाना क्षेत्र का मामला, बोतल में पानी भरने गई थी मासूम
विज्ञापन

बनवारपार/गोला। थाना क्षेत्र के नगवा भगवान गांव में मंगलवार दोपहर में पानी भरने के दौरान पांच वर्षीय अर्तिका सरयू नहर में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव देर शाम बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगवा भगवान गांव की पांच वर्षीय अर्तिका अपने पिता अनिल व मां के साथ गांव के नहर किनारे स्थित खेत में रोपनी करने गई थी। किसी के कहने पर वह नहर से एक बोतल में पानी भरने चली गई। इस दौरान फिसल कर नहर में डूब गई। कुछ देर बाद वह नहीं लौटी तो परिजनों ने नहर में पानी को बंद कराया गया और खोजबीन शुरू की। पानी कम होने के बाद करीब एक किलोमीटर दूर बढ़या बुजुर्ग गांव में बने माइनर गेट पर उसका शव फंसा हुआ मिला। समाचार लिखे जाने तक परिजनों पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वह गांव की आंगनबाड़ी में पढ़ती थी। वह एक भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें