तीन फरवरी से 26 मार्च तक अलग-अलग तिथियों इन ट्रेनों का रास्ता बदला गया
कटिहार-मुकुरिया खंड के बीच इंजीनियरिंग कार्य के चलते लिया गया ब्लॉक
गोरखपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार-मुकुरिया खंड के बीच इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने सोमवार से ब्लॉक लिया है। इसके कारण पांच ट्रेनें करीब दो महीने तक अलग-अलग तिथियों में रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी।
यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से 03, 10, 17 एवं 24 फरवरी तथा 03, 10, 17, 24 एवं 31 मार्च को चलने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी, न्यू जलपाईगुड़ी से 05, 12, 19 एवं 26 फरवरी तथा 05, 12, 19 एवं 26 मार्च को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, नाहरलगुन से 04, 11, 18 एवं 25 फरवरी तथा 04, 11, 18 एवं 25 मार्च को चलने वाली 22411 नाहरलगुन-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी से 03, 10, 17 एवं 24 फरवरी तथा 03, 10, 17, 24 एवं 31 मार्च को चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 05, 12, 19 एवं 26 फरवरी तथा 05, 12, 19 एवं 26 मार्च को चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-कुमेदपुर-मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएगी।