फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ढाबों पर खड़े ट्रकों से चोरी करने वाले पांच चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। चोरी के सामान के साथ पांच चोरों को पकड़ा है। चोरों के पास छह टायर, एक बाइक और 17 हजार 950 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सभी आरोपी फोरलेन व ढाबों पर खड़े ट्रकों का तिरपाल काटकर चोरी करते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गीडा सेक्टर-15 में स्थित इंडियन ऑटो व्हील से छह टायर चोरी हुए थे। सिक्योरिटी हेड की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच सोमवार सुबह रुटीन जांच के तहत गीडा थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मी फोरलेन पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें शिकायत मिली कि जीरो प्वाइंट पर कुछ चोर खड़े ट्रक से चोरी करने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पांच चोरों को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के जुड़ियान निवासी आशीष चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, चिलुआताल के कुशहरा निवासी संदीप सिंह, राहुल सिंह के रूप में हुई। इनके पास से चोरी के टायर और नकदी मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चलते-चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन सभी आरोपियों पर कई केस दर्ज हैं।
रामआशीष पर सहजनवां थाने में चोरी और गैंगस्टर, गीडा में बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और कैंट थाने में चोरी का केस दर्ज है। संदीप के विरुद्ध उरुवा थाने में लूट, गीडा में चोरी, कैंपियरगंज थाने में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, जालसाजी, लूट और चोरी के एक दर्जन केस दर्ज हैं। राहुल के विरुद्ध कैंपियरगंज में आर्म्स एक्ट, जालसाजी, गैंगस्टर, लूट, चोरी समेत अन्य, अभिषेक व वीरेंद्र पर गीडा में लूट, चोरी समेत अन्य केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें