फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी के केस में सुलह करने का दबाव बनाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज के एक घर में चढ़कर मनबढ़ों ने की थी फायरिंग और पथराव
विज्ञापन

कैंपियरगंज। एक गांव में छेड़खानी केस में सुलह का दबाव बनाकर फायरिंग और पथराव करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सचिन यादव, अवनीश यादव, विशाल यादव, करन यादव और धनंजय कुमार को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

कैंपियरगंज के एक गांव पीड़ित ने पिछले वर्ष अखिलेश यादव, सचिन यादव, अंशु गुप्ता और रामकेवल के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। 27 जनवरी की रात करीब 09 बजे आरोपियों ने मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया। सभी लोग लाठी, डंडा और असलहा लेकर पहुंचे थे। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ईंट-पत्थर फेंकने के बाद हवाई फायरिंग की थी। इस वजह से पूरे गांव में दहशत फैल गई। अगले दिन 28 जनवरी की सुबह 11 बजे पीड़ित थाने पर जाने के लिए घर से निकले तो आरोपियों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने पीड़ित पर गोली भी चलाई थी, लेकिन लगी नहीं थी। मामले में कैंपियरगंज पुलिस ने अखिलेश यादव, सचिन यादव, रामकेवल, अंशु गुप्ता, अवनीश और 10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें