फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा स्टेशन के पास झाड़ी में लगी आग, आधे घंटे खड़ी रही इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10 बजे की घटना, आग बुझाने को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो से सटे उगी हुई झाड़ियों में रविवार की सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। आग को बुझाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया, मगर गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई तब जाकर रेलवे के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वाराणसी इंटरसिटी आउटर पर आधे घंटे तक खड़ी रही।
स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो से सटे ही उत्तर दिशा में झाड़ियां हैं, जिसमें किसी वजह से आग लग गई थी। धीरे-धीरे आग जब प्लेटफाॅर्म के नजदीक आ गई तो रेलकर्मियों का इस पर ध्यान गया। पहले तो रेलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने लगीं तो फायर ब्रिगेड की गाडी बुला ली गई। इससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान ही गोरखपुर कैंट से चलकर वाराणसी को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का समय हो गया। इस ट्रेन को आउटर सिग्नल पर रोका गया। जब आग पूरी तरफ बुझ गई तो ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इस वजह से ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

चौरीचौरा स्टेशन मास्टर नागेंद्र कुमार ने बताया कि प्लेटफाॅर्म संख्या दो के पास आग लगने के कारण इंटरसिटी को आउटर सिग्नल पर आधे घंटे के लिए रोका गया। आग लगने से किसी प्रकार का कोई हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें