फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल माघी गांव में लीकेज से लगी आग, सिलिंडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल माघी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से हजारों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जंगल माघी निवासी रामू पासवान घर पर अकेले था। पत्नी बच्चों के साथ जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने मायके गई थीं। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग 11 बजे घर में रामू पासवान रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगते ही रामू ने घर से बाहर निकल कर शोर मचाया। इसी बीच सिलिंडर फट गया। इससे घर में रखे कपड़े, जेवर, लकड़ी से बने सामान जल गए। साथ ही दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पहुंचे कर्मचारियों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें