फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोआ, छेना समेत 18 खाद्य सामग्रियों के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलावा कैंपियरगंज, बांसगांव, गोला तहसील में हुई छापेमारी, नष्ट कराई 80 किलो रंगीन कचरी
विज्ञापन

दूध, दही का भी लिया गया नमूना, मचा हड़कंप
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने मंगलवार को शहर के अलावा कैंपियरगंज, बांसगांव और गोला तहसील क्षेत्र में भी छापे मारे। इस दौरान दूध, दही, खोआ, छेना, लड्डू समेत 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसके अलावा 50 किलो खोआ और 80 किलो रंगीन कचरी नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुबह अमूल दूध के चार, मदर डेयरी के दो और आनंदा डेयरी का एक नमूना लिया। इसके बाद बिछिया में एक दुकान पर टीम पहुंची तो वहां 20 किलो मिल्क केक और 50 किलो खोआ खराब मिला, जिसे नष्ट कराया गया। इसके बाद एचएन सिंह चौराहे के पास शर्मा बेकरी में छापा मारकर वहां से केक का नमूना लिया। वहां मिले एक्सपायर सामान नष्ट कराए गए। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
ग्रामीण क्षेत्र में जांच होते ही बंद होने लगी दुकानें
खादय सुरक्षा विभाग की टीम ने गोला, कैंपियरगंज एवं बांसगांव तहसील क्षेत्र में छापा मारकर नमूने लिया। जांच टीम पहुंची तो कई दुकानदारों ने शटर गिरा लिया। कैंपियरगंज तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान महालक्ष्मी स्वीट्स हाउस से खोआ और लड्डू दाना एवं गोविंद मिष्ठान से छेना का नमूना लिया गया।
गोला तहसील में छेना, बेसन लड्डू, सरसों तेल का नमूना लिया गया। एक दुकान से छेना, दूसरे से बेसन लड्डू और किराना स्टोर में सरसों के तेल का नमूना लिया गया। बांसगांव तहसील में चार खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया। जबकि कौड़ीराम में कचरी और रावतपार में बेसन का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


नमूना भरवाया और ले गए छह बोरी खोवा
चौरीचौरा एक्सप्रेस से कानपुर से आए 15 क्विंटल खोवा में मंगलवार को सागर और राधे पहुंचे और उन्होंने कागजात दिखाते हुए खोवा का नमूना कराया और छह बोरी खोवा लेकर गए, जबकि 15 बोरी खोवा खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में रखा हुआ है। टीम को देखकर कारोबारी खोवा को लावारिस छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें