फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सारा सामान राख

Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के शक्तिनगर मोड़ के पास एक किराने की दुकान में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब दुकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तब तक आग फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। मालिक के अनुसार, इसमें करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

महुई सुघरपुर के शक्तिनगर मोड़ के पास संजय विश्वकर्मा की किराने की दुकान है। बताया कि शनिवार की रात में वह दुकान बंद कर घर में सोने चले गए। इस बीच शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। पत्नी मंजू विश्वकर्मा को रात में करीब ढाई बजे दुकान में सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो आग लगी हुई थी। संजय और उनके पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। संजय ने बताया कि दुकान में रखी फ्रिज और करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें