फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रास्ते के विवाद में मारपीट करने वाली चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के बघैला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर मनबढ़ों ने उनपर भी हमला कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बघौरा गांव में दो पटीदारों के बीच एक हफ्ते से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष के रणधीर यादव की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शनिवार दोपहर संजय यादव द्वारा रास्ते पर निर्माण कराया जा रहा था। वह इसका विरोध करने पहुंचे तो वह ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
वह किसी तरह उनसे बचकर हरनही चौकी पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीआरवी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि मनबढ़ों ने पुलिसकर्मियों पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित रणधीर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय यादव, उसके बेटे अत्रिज यादव, भाई कृष्ण दयाल, बहन संगीता देवी, शशीकला, गेना और पत्नी सोनी देवी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले के मामले में नहीं दर्ज हुआ केस
रास्ते की विवाद की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों द्वारा पुलिस पर भी हमला कर दिया गया था। आरोप है कि पीआरवी में शामिल दरोगा की वर्दी भी फट गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
हत्या के मामले में जमानत पर बाहर है संजय
रणधीर यादव के पिता रामकरन यादव की हत्या के मामले में संजय जेल में बंद था। वह जेल से जमानत पर बाहर है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों में लंबे समय से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें