फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महुआपार चौराहे पर पुरानी रंजिश में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। क्षेत्र के महुआपार चौराहे पर शनिवार सुबह पुरानी रंजिश की वजह से दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मकरंदपुर निवासी रोहित शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने साथी करन विश्वकर्मा के साथ महुआपार चौराहे पर घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पैकौली निवासी साहिल कुमार, हर्ष राय और महुआपार निवासी अरविंद कुमार, मोनू व आदित्य कुमार ने उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि साहिल ने लोहे के कड़े से करन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने रोहित के सिर पर भी लोहे की वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचने और भीड़ जुटने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें