शुक्रवार की बताई जा रही घटना, किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
गोरखपुर। सदर तहसील परिसर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस मामले में किसी ने कैंट थाने में तहरीर नहीं दी है। लोग घटना की निंदा कर रहे हैं।
परिसर में एक सिपाही और एक व्यक्ति के बीच मारपीट की वीडियो हैं, जिसमें सिपाही नायब तहसीलदार के कोर्ट से एक व्यक्ति को खींचकर मारते हुए दिख रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वाहन खड़ा करने को लेकर बात शुरू हुई और मारपीट होने लगी। इस मामले में नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय ने बताया कि जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रस्ताव के कारण कोर्ट नहीं चल रही थी, जबकि वह जिले से बाहर थे। मारपीट के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।