फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी अंतर्गत तालनवर गांव में मंगलवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लालचंद निषाद पक्ष के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद वहां हंगामा मच गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। हंगामे में दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और लाठी-डंडे चले, जिसमें चार से पांच लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही महुआडाबर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने बताया कि लालचंद निषाद पक्ष के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान छेड़खानी की झूठी अफवाह फैल गई, जिसके कारण लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान चार से पांच लोग चोटिल हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें